नवगछिया में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर एसपी ने की अधिकारियों के साथ आपात बैठक
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। भागलपुर जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर तथा राघोपुर में बाँध के कटाव को लेकर बाढ़ की भयावह स्थिति की संभावना को देखते हुए आज दिनांक 03.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा SDM & SDPO नवगछिया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।