राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। जदयू के पूर्व नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को क्षेत्रीय सांसद अजय कुमार मंडल ने अपना अनुमंडलीय सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे संबंधित एक पत्र भी सांसद ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नवगछिया को प्रेषित किया है। इसके साथ ही भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने त्रिपुरारी कुमार भारती को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य हेतु मनोनीत करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र प्रेषित किया है।
बताते चलें कि त्रिपुरारी कुमार भारती इससे पहले भी सोनपुर रेल मंडल में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सदस्य रह चुके हैं। सांसद अजय कुमार मंडल ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को प्रेषित पत्र में इसकी जानकारी दी है।