फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दूसरे मैच में पन्नुचक की हुई जीत
कहलगांव। बुद्धचक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दूसरे लीग मैच में सोमवार को पन्नुचक की टीम ने मकरणपुर को 2-1 से हरा दिया। जहां पहले हाफ के 30वें मिनट में पन्नुचक ने पहला गोल कर बढ़त बनायी। वहीं दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही मकरणपुर की टीम ने भी गोल दाग कर 1-1 की बराबरी पर ला दी। अंत में पैनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। जिसमें पन्नुचक ने 2-1 से जीत दर्ज की। मैच के रेफरी रामकिशन साह, लाइमैन धनश्याम पासवान व सुजीत रजक, गोल जज इंद्रदेव, राजेश यादव, घनश्याम पासवान व पद्माकर झा थे। मैच के संचालक निखिल रंजन व स्कोरर देवोत्तम कुमार थे।