ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रूई गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला, कार और टेम्पो आंशिक रूप से जले

रूई गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला, कार और टेम्पो आंशिक रूप से जले
भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला स्थित दीपक जैन के रूई गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लग गयी। इस दौरान वहां खड़ी एक कार और एक टेम्पो भी आंशिक रूप से जल गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 90 प्रतिशत आग बुझायी जा चुकी थी, तब अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी ने पहुंच कर आग को पूरी तरह से बुझा दिया। गोदाम मालिक दीपक जैन ने बताया कि आग लगने से उनका काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों में शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।