कहलगांव में बारात के दौरान गोली चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
कहलगांव। नयानगर गंगलदेई गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हुए बालक के पिता अखिलेश पोद्दार ने गांव के ही नीरज साह के खिलाफ सोमवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है। अपने आवेदन में अखिलेश पोद्दार ने आरोप लगाया है कि नीरज साह ने जान से मारने की नीयत से उसके बेटे पर गोली चलायी। शनिवार की देर रात नयानगर गंगलदेई गांव में बरात आयी थी। सराती पक्ष से उक्त युवक ने कट्टा से गोली चला दी जो सूरज के सिर के अगले भाग में लग गयी। बालक सूरज इस समय पीएमसीएच में इलाजरत है।