डीजे की धुन पर नाचने के दौरान गोली चलने से किशोर हुआ घायल, किया गया मायागंज रेफर
कहलगांव के नयानगर गंगलदेई गांव में डीजे के धुन पर नाचने के दौरान गोली चल गयी। जिससे अखिलेश पोद्दार का 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार घायल हो गया। गोली उसके माथे में जा लगी। गोली लगते ही बारात पार्टी में भगदड़ मच गयी। आनन फानन में घायल सन्नी कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मायागेज रेफर कर दिया गया। नयानगर गंगलदेई गांव में कामदेव साह की पुत्री की शादी थी, जहाँ बारात आयी थी। बारात के दौरान बराती और शराती दोनों डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान गोली चल गयी, जो सन्नी कुमार के माथे में लग गयी। गोली चलाने वाले का पता नहीं चल सका। इधर घायल सन्नी को मायागंज से पटना रेफर कर दिया गया। वहीं कहलगांव पुलिस ने बताया कि घटना का कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कारवाई की जायेगी।
दाप
प्र