नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नवर सड़क जगतपुर इमली गाछ के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल परबत्ता थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी निवासी संजीत कुमार की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई है। मृतक अपनी मोटरसाइकिल से सुबह में भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से अनियंत्रित रफ्तार से आ रही टेम्पो ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परबत्ता पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है। वहीं परबत्ता पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भागने में सफल रहा है।