नव-बिहार समाचार। नवगछिया मिल्की निवासी अजय यादव के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव की मौत अजगैबा बहियार में वज्रपात से हो गई। जो फुलौत ओपी क्षेत्र के अजगैबा बहियार में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान हुए बज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी भी हुई थी। मौत की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया है।