ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में कोरोना का हुआ ब्लास्ट, नाका प्रभारी सहित 18 मिले पोजेटिव, छाया भारी भय का वातावरण


नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी की गई पहली कोरोना बुलेटिन में जहां 180 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। वही इसी बुलेटिन में भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के 18 लोगों की भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। 
इसी मामले में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के उपाधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि नवगछिया बाजार से पिछले दिनों मिले एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की सैम्पलिंग की गई थी। जिनमें से अधिकांश लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन पॉजिटिव लोगों में जहां 8 साल की एक बच्ची और 10 साल का एक बच्चा शामिल है। वही एक 69 साल का वृद्ध तथा तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नवगछिया शहरी क्षेत्र में मिले मरीजों में से एक नोनिया पट्टी, एक मक्कातकिया तथा एक नगर पुलिस चौकी का प्रभारी सहित कुल 11 लोग शामिल हैं। जबकि नवगछिया शहरी क्षेत्र से सटे भवानीपुर के दो और श्रीपुर गांव से दो तथा कदवा गांव से दो और नगरह गांव से एक मरीज शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी 18 मरीजों को आइसोलेशन करने के लिए भागलपुर स्थित कोविड केयर सेंटर घंटाघर भेजने की प्रक्रिया जारी है।