ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मानवता की मिशाल बने छात्र नेता कुमार अनुज

नव-बिहार समाचार (नस), नवगछिया। सड़क दुर्घटना के दौरान उस समय मानवता की मिशाल बने छात्र नेता कुमार अनुज चौरसिया, जब उनकी थोड़ी सी चौकसी कहें या
मानवीय संवेदना, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक चालक एसबीआई कर्मी नीरज कुमार की जान बच पायी।
जानकारी के अनुसार नीरज कुमार अपनी बाइक से सन्हौला से मधुरापुर नारायणपुर स्थित एसबीआई की शाखा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में खरीक प्रखंड मुख्यालय के सामने तेज रफ्तार पिकअप वैन से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जहां मौके पर पहुंचे अभाविप के छात्र नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार अनुज चौरसिया ने बिना समय गंवाये उसे तत्काल खरीक पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार घायल नीरज कुमार खतरे से बाहर बताया गया। इधर छात्र नेता कुमार अनुज ने घायल के मोबाइल से नंबर प्राप्त कर उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया।