ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर: अंधेरे के आगोश में रात भर डूबा रहा नवगछिया, भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे बच्चे, गहरा रहा है आक्रोश

नव-बिहार समाचार (नस), भागलपुर: बीती रात जिले का प्रमुख शहर नवगछिया पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में पड़ा रहा। आधीरात
एक बजे से गायब हुई बिजली सुबह तक तो गायब ही रही। इस दौरान हल्की नींद में आये बच्चे बिलबिला उठे। जिसकी वजह से महिलाओं की भी नींद खराब हो गयी। लाचार लोगों और छात्रों ने भी किसी तरह से विवशता में रात गुजारी है।
वहीं जानकारों का मानना है कि नवगछिया नगर के बिजली अधिकारियों को अपने उवभोक्ताओं के इस भीषण कष्ट से कोई लेना देना नहीं है। वे तो नवगछिया नगर के आम व खास उपभोक्ताओं को एक दो लाचार बिजली मिस्त्री के भरोसे छोड़ आसपास के इलाके से काफी दूर 30 किमी की दूरी पर गंगा पार स्थित भागलपुर शहर में आराम से चैन की नींद ले रहे होते हैं। इसकी वजह से नवगछिया नगर के आम उपभोक्ताओं में आक्रोश गहराता जा रहा है।