ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: जीबी कालेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मंजूर नहीं

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया स्थित गजाधर भगत महाविद्यालय (जीबी कॉलेज) नवगछिया के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा उन्होंने कुलपति महोदय को सौंपा है। जिसपर कुलपति द्वारा बुधवार की देर रात तक कोई निर्णय नहीं लिया गया था। मुख्यालय तबादला नहीं किए जाने के कारण तनावग्रस्त प्राचार्य ने यह कदम उठाया बताया गया।

एक तरफ जहां प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने नव-बिहार समाचार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्‍‌नी का स्वास्थ खराब रह रहा है। इसलिये वे प्रोपर इलाज के लिए मुख्यालय में रहना चाहते हैं। चाहे किसी भी कॉलेज में रखा जाय। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार को कुलपति महोदय से मिलने के बाद ही कालेज आऊंगा।

वहीं दूसरी तरफ प्राचार्य के इस कदम से कॉलेज के सभी कर्मचारी और छात्र काफी हतप्रभ हैं। इनलोगों का मानना है कि डॉ अशोक कुमार सिन्हा काफी ईमानदार प्रवृति के हैं। ये पूरी तरह से अपने काम पर विश्वास करते हैं तथा अपने सहयोगियों और छात्रों के सहयोग के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं। इसलिये इनका अभी नवगछिया में रहना जरूरी है।