ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुरु पूर्णिमा: कोसी महाविद्यालय के गौरव में लगेंगे चार चांद

तीन मंच पर होंगे कार्यक्रम

खगडिया ( मुकेश कुमार मिश्र )। आठ एवं नौ जूलाई को आयोजित होने वाली गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कोसी महाविद्यालय के गौरव इतिहास में चार चांद लगने वाले 
हैं। खगडिया शहर में पहली बार श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आमलोगों के अलावा शिक्षा विदों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम में दो-दो  विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावा दर्जनों शिक्षा विद  और विद्वान और भजन गायक शिरकत कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर कोसी महाविद्यालय के प्रागंण में भजन संगीत के साथ साथ ज्ञान की गंगा भी बहेगी।

शिक्षा विदों का मानना है कि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज अपनी असीम कृपा से कोसी इलाके के लोगों को अध्यात्म के साथ साथ अब सनातन धर्म की परंपरा का रसपान कराने जा रहे हैं। जो कोसी इलाके के लिए महत्वपूर्ण क्षण हैं। इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रद्धालुओं के साथ साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर  कर्मचारी भी लगे हुए हैं ताकि कोसी महाविद्यालय की गौरवशाली इतिहास बरकरार रहे।

मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम तीन मंच पर  आयोजित किया जाएगा। एक मंच पर  नामचीन संगीत कलाकार अपने मधुर कंठहार से लोगों को भक्ति संगीत से मंत्र मुग्ध करेंगे। वहीं दुसरी मंच पर  परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज आसन पर विराजमान रहेंगे। तथा तीसरे मंच पर विद्वान और प्रवचन कर्ता गुरु एवं शिष्य के मधुर प्रेम की व्याख्या बिंदु वार करेंगे। इस ज्ञान रुपी मधुर वचन को सुनने के लिए इलाके के लोग इंतजार में हैं। वहीं नौ जूलाई को संध्या की बेला में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के मुखारबिंद से भक्तजन आशीर्वचन का रसपान करेंगे। इस महोत्सव में बाल नृत्यांगना सरस्वती भारतीय संस्कृति की वेशभूषा धारण कर अपने नृत्य से लोगों को अचंभित करेगी।

गुरु दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार के साथ पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर हैं। वहीं महाप्रसाद प्राप्त करने के लिए अलग पंडाल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा अन्य कई स्टॅाल भी लगाएँ जाएंगे । स्वामी जी के अनुयायी का पहुँचना प्रारंभ हो चुका है। आठ जूलाई को बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से गुरु दीक्षा प्राप्त करेंगे। ओम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना जी सभी कार्यों का संचालन कर रहे हैं। इस महोत्सव में श्रीशिवशक्ति योगपीठ के दर्जनों स्वयंसेवक भक्त जनों की सेवा में तत्पर रहेंगे। बुधवार
को कार्य में  गुड्डु जी, पंकज कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, निर्भय सिंह एवं हॅाकी टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।