ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुरुदर्शन व पूजन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राजेश कानोडिया, खगड़िया। गुरु पूर्णिमा का महान पावन पर्व आज अहले सुबह से ही प्रारम्भ हो गया। इस दौरान सुबह से ही देश के कोने कोने से आये
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का खगड़िया स्थित कोसी कालेज पहुंचने का तांता लगा हुआ है। जहां श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया द्वारा आठवां गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया है।
यहां दो दिनों पहले से ही पहुंचे तथा आज भी खगड़िया पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने सुबह से ही कतारबद्ध होकर अपने परम श्रधेय मार्गदर्शक गुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के शुभ दर्शन, पूजन कर शुभाशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं।