ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया डाकघर से दिनदहाड़े एक लाख रुपए लेकर अधेड़ व्यक्ति हुआ चम्पत, सीसीटीवी कैमरे में फुटेज, खोज जारी

नवगछिया डाकघर से दिनदहाड़े एक लाख रुपए लेकर अधेड़ व्यक्ति हुआ चम्पत, सीसीटीवी कैमरे में फुटेज, खोज जारी
राजेश कानोडिया, नवगछिया भागलपुर। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया बाजार स्थित मुख्य डाकघर के काउंटर पर मंगलवार को दिन के लगभग 11:45 बजे एक लाख रुपए जमा करने के लिए खड़े राजेन्द्र कॉलोनी निवासी नीरज कुमार के हाथ से एक अधेड़ व्यक्ति लेकर चंपत हो गया। घटना के तुरंत बाद ही उसका पीछा किया गया। लेकिन अपराधी तब तक फरार हो चुका था। जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर की गई है। पीड़ित व्यक्ति ने घटना से संबंधित एक आवेदन आदर्श थाना नवगछिया में दिया है। नवगछिया पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
वहीं इन दिनों नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र में गिरती पुलिस व्यवस्था और लगातार बढ़ते जा रहे अपराध से स्थानीय नागरिक काफी चिंतित हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना भी लगातार हो रही है। जहां चोरों में पुलिस का भय प्रतीत नहीं हो रहा है। चाहे बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज का इलाका हो या मुख्य बाजार का।