ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुरु के सानिध्य बिना कोई कार्य पूर्ण नहीं होता- आगमानंद महाराज


राजेश कानोडिया, खगड़िया: श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में आठवें गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ उद्घाटन की पूर्व संध्या पर खगड़िया जिला मुख्यालय में अवस्थित कोशी कॉलेज परिसर में
शनिवार को वैदिक रीति से स्वस्ति वाचन पश्चात दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, नगर सभापति सीता देवी, कोसी क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु के सानिध्य बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता है। हर कार्य के लिए गुरू की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि गुरु अपने शिष्य की तकलीफ स्वयं भांप लेते हैं और उसे दूर करने के रास्ते भी बताते हैं। मानव जीवन की सफलता के लिए भी उन्होंने गुरु की अनिवार्यता बताई। इससे पूर्व विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आरंभ किया गया।
इस मंच उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन विशौनी के मनोज मिश्र ने किया। दीप प्रज्वलित किए जाने के पुर्व ही आचार्य कौशलेंद्र जी द्वारा स्वस्ति मंत्रोच्चरण किया गया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक शंकर मिश्र नाहर ने सरस्वती आराधना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे मंच पर गायकों में बलवीर सिंह बग्घा, माधवेंद्र जी, रविश कुमार, पवन, राजन, दिलीप, किशोर, राजा, श्वेता आदि मौजूद थे।
वहीं, गणमान्य लोगों में प्रभात खबर भागलपुर के वरिष्ठ संपादक विजयेंद्र दुबे, कोशी कॉलेज के प्राचार्य डा. रामपूजन सिंह, महिला कॉलेज के प्राचार्य संजीव नंदन शर्मा, नाथनगर सीटीएस के एसपी अभय कुमार लाल, चौथम मुखिया संघ अध्यक्ष मनीषा देवी, उसराहा के राजेश सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, सीमा दीदी, भागलपुर विवि के पूर्व रजिस्ट्रार महावीर साहा, सियाराम शरण पोद्दार उर्फ सिया बाबू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।