ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल

बैशाख 9 शक सवंत 1938, बैशाख कृष्ण 7 विक्रमी संवत 2073, सौर मास बैशाख की 17 प्रविष्टे। रजब (मुस्लिम) महीने की 21 तारीख हिजरी साल 1437 तदनुसार 29 अप्रैल, 2016 शुक्रवार उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु।
सप्तमी रात्रि 9.10 तक परम अष्टमी तिथि। उत्तर षाढा नक्षत्र रात्रि 9.47 तक तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र का आरम्भ। सांध्य योग सायं 5.46 तक तदनंतर शुभ योग का प्रारम्भ। विष्टि करण प्रात: 9.06 तक पश्चात बव करण। चन्द्रमा दिन-रात मकर राशि में संचार करेगा। सूर्योदय 5.41 तथा सूर्यास्त 18.53 पर होगा। भद्रा प्रात: 9.06 तक। राहूकाल 10.41 से 12.18 तथा प्रहरार्धकाल 9.03 से 10.41।

राशिफल
मेष: शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रेमीजन मिलाप होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी।

वृष: परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कारोबार में सुधार होगा। राहत का अनुभव होगा। चिंताएं कम होंगी। नई योजनाएं बनेंगी।

मिथुन: कारोबार में शिथिलता आयेगी। बनते काम बिगडेंगे। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। यात्रा में परेशानी होगी। नया काम ध्यान से करें।

कर्क: कारोबार में सुधार होगा। राहत का अनुभव होगा। रूके कार्यों की सफलता की आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

सिंह: कारोबार में रूकावट आयेगी। विरोध बाधाओं से सामना होगा। स्वास्थ्य में हीनता का बोध होगा। स्वभाव में तेजी रहेगी। यात्रा ध्यान से करें।

कन्या: आय में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नया काम बनेगा।

तुला: शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। लम्बित कार्यों में आश्वासन प्राप्त होंगे। प्रेमीजन मिलाप होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक: पराक्रम में वृद्धि होगी। पुरूषार्थ से कार्य सफल होंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। कारोबारी योजनाएं बनेंगी। नया काम बनेगा।

धनु: आमदनी बढेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। वाकपटुता से कार्य होंगे। प्रेमीजन मिलाप होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर: परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कारोबार में सुधार होगा। राहत का अनुभव होगा। विरोधी शांत रहेंगे। रूके कार्यों में प्रगति होगी। नई योजना पर विचार होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुम्भ: कार्य व्यवसाय में समस्याओं से सामना होगा। व्यय-भार में वृद्धि होगी। बनते कार्यों में रूकावट आयेगी। विरोध का सामना होगा। यात्रा ध्यान से करें।

मीन: आय में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सन्तान के दायित्वों की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।