ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

संक्षिप्त समाचार

आज से बिहार पंचायत चुनाव को लेकर कई प्रखंडों में शुरू हो जायेगी नामांकन की प्रक्रिया, दस चरणों में होना है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, भागलपुर जिले के बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड में भी आज से शुरू होगा नामांकन।

आज से मैट्रिक परीक्षार्थियों को अपने स्कूलों में मिलेगा मैट्रिक का एडमिट कार्ड, 11 मार्च से प्रारम्भ होगी मैट्रिक की परीक्षा।

आज से दो दिनों तक बंद रहेगी सोने चांदी की दुकानें, केंद्र सरकार द्वारा बजट में प्रस्तावित एक प्रतिशत उत्पाद कर के विरोध में स्वर्णकार संघ ने लिया है निर्णय।

मुंगेर रेल का उद्घाटन 12 मार्च को होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर से ही रिमोटके जरिये इस रेल पुल का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके बाद से ही माल गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जायेगा।

गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल के कथित बयान को लेकर बिहार विधान परिषद् में भाजपा नेताओं ने किया हंगामा और बाहर किया पोस्टर के साथ प्रदर्शन, वहीं विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि मैंने किसी को धमकी नहीं दी है, यह मेरे बोलने का स्टाइल (विरोध जताने का तरीका) है।

नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना अंतर्गत पकरा गाँव के दोनिया टोला में युवक द्वारा चलायी गयी गोली से आठ वर्षीय बच्ची की हुई मौत, पुलिस मामले की छानबीन में लगी, घटना बुधवार के देर शाम की।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार कल शुक्रवार को आएंगे भागलपुर, दो सरकारी और दो निजी कार्यक्रमों में लेंगे भाग, करेंगे जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशासन हुआ चौकस, अभूतपूर्व सुरक्षा की तैयारी जारी।