मौसम की मार से राजधानी एक्सप्रेस भी हुई बीमार
सर्दी के इस मौसम में कुहासे की लगातार पड़ रही मार की वजह से इधर कई दिनों से अपने नियत समय से चलने के लिए मशहूर रफ़्तार की रानी राजधानी एक्सप्रेस भी बीमार हो गयी है। जिसका स्पष्ट लक्षण लेट आने से दिखाई देने लगा है।
जानकारी के अनुसार इधर लगातार कई दिनों से 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस लेट से आ रही है। इसी क्रम में आज भी इस रफ़्तार की रानी की रफ़्तार में कुहासे ने ब्रेक लगाते हुए लगभग 4 घंटे लेट कर दिया है।
जबकि रोजाना की तरह 13246 डाउन कैपिटल एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट तो 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 7-7 घंटे लेट से चल रही है। वहीँ 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 2 घंटा लेट से चल रही है।