नवगछिया में भी राष्ट्रीय लोक अदालत आज
आज देश भर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नवगछिया के कचहरी परिसर में भी किया जा रहा है।
इस दौरान अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव सह SDJM द्वारा कुल छह बेंचों का गठन किया गया है।
इस दौरान कई अधिवक्ताओं का भी सहयोग लिया जायेगा।
पहली बेंच में अपराधिक मामलों के अलावा बिजली बिल, मनरेगा, म्यूटेशन, राजस्व, एसडीओ कोर्ट के मामले तथा ग्राम कचहरी से जुड़े मामले का निपटारा होगा।
दूसरी बेंच में ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के मामलो का निष्पादन होगा।
तीसरी बेंच में स्टेट बैंक और इलाहबाद बैंक तथा यूनाइटेड बैंक के अलावा अन्य बैंकों के मामले निपटाये जायेंगे।
जबकि चौथी बेंच में SDJM तथा ACJM कोर्ट के क्रिमिनल कम्पौंडेबल मामले निष्पादित किये जायेंगे।
पांचवी बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत के अपराधिक मामले निष्पादित होंगे।
वहीँ छठी बेंच में यूको बैंक तथा सेन्ट्रल बैंक के मामलों का निष्पादन किया जायेगा।