ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में दस सीटों पर उपचुनाव 21 को, पढि़ए कौन कहां से है उम्मीदवार


बिहार में दस सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव 21 अगस्त गुरुवार को होंगे। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव में कई बड़े नाम भी आपना भाग्य आजमा रहे हैं।
छपरा विधानसभा क्षेत्र
राजद : रणधीर सिंह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे पूर्व सांसद
प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं।
भाजपा : छपरा से कन्हैया सिंह उम्मीदवार हैं। ये पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले ये जिला पार्षद रह चुके हैं।
जाले विधानसभा क्षेत्र 
जदयू : ऋषि मिश्रा उम्मीदवार हैं। ये पूर्व मंत्री ललित नारायण मिश्र के
संबंधी हैं। इनके पिता विजय मिश्रा भी जदयू से विधान पार्षद हैं।
भाजपा : राम निवास प्रसाद खड़े यहां से उम्मीदवार हैं। ये भाजपा के
पुराने वफादार हैं।
बांका विधानसभा क्षेत्र
भाजपा : रामनारायण मंडल उम्मीदवार हैं। इनके पिता का नाम चांदसी मंडल है। ये 1990 से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले तीन बार एमएलए रह चुके हैं। इन्होंने एक बार पशुपालन मंत्री का पदभार भी संभाला है।
ग्राम : जितारपुर
पोस्ट : महेशाडीह
थाना व जिला : बांका
शैक्षणिक योग्यता : साक्षर
राजद :
उम्मीदवार का नाम : इकबाल हुसैन अंसारी
पिता का नाम - शाह मुहम्मद हुसैन
ग्राम : धोवनी
पोस्ट : भुरना
थाना : बाराहाट
जिला : बांका
शैक्षणिक योग्यता : दसवी
वर्तमान में ये मुखिया हैं।
निर्दलीय
प्रत्याशी : मनोज सिंह
पिता का नाम : स्व.टेकन सिंह
ग्राम व पोस्ट : ढाका
जिला : बांका
शैक्षणिक योग्यता : साक्षर
ये वर्तमान में जिला पार्षद हैं।
परबत्ता विधानसभा क्षेत्र
यहां कुल उम्मीदवार 11 हैं।
जदयू :
उम्मीदवार : आरएन सिंह
पूर्व में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता : इंजीनियरिंग में स्नातक
पिता : आरोग्य सिंह
घर : नयागांव
प्रखंड : परबत्ता
संपत्ति : खुद के नाम पर 98 लाख की संपत्ति है। जबकि उत्तराधिकारी के नाम पर 4 करोड़ की संपत्ति है। इनके हलफनामे में 46 लाख की संपत्ति दर्शाई गई है। पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह 2010 के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सम्राट चौधरी से 864 वोट के काफी कम अंतर से हारे थे। इससे पूर्व
लगातार तीन बार परबत्ता के विधायक रहे हैं। क्षेत्र में भूमिहार जाति की की भी बाहुल्यता को देखते हुए आरएन सिंह को ही महागठबंधन से सशक्त उम्मीदवार के
रूप में चुना गया है।
2- एनडीए गठबंधन स
उम्मीदवार : सुहेली मेहता
शिक्षा : पीएचडी, मगध महिला कालेज पटना में प्राध्यापक
पति : डा. प्रभात कुमार (बोकारो स्टील सीटी में पदास्थापित)
गांव : महद्दीपुर
प्रखंड : परबत्ता
संपत्ति : खुद के नाम पर और पति सहित कुल 40 लाख की संपत्ति
ये पहले भाजपा में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य थीं। गठबंधन को देखते हुए वह लोजपा में शामिल हो गई थीं। परबत्ता सीट लोजपा को जाने के बाद उन्हें टिकट दिया गया। यहां भी जातीय समीकरण के आधार पर कुशवाहा और भूमिहार के बीच ही यहां
मुकाबला होता रहा है। इसी को देखते हुए सुहेली मेहता को महिला उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है।
3. सीपीएम
उम्मीदवार : हरेराम चौधरी
पिता : स्व परमेश्वरी चौधरी
शिक्षा : मैट्रीक, आइटीआइ
गांव : सिराजपुर, तेमथा करारी
प्रखंड : परबत्ता
संपत्ति : 13 लाख की चल व अचल
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र 
कुल प्रत्याशी : सात
भाजपा : नभय कुमार चौधरी 
कांग्रेस : अजीत कुमार शर्मा
भाकपा माले : मुकेश कुमार दास 
सपा : खुर्शीद आलम
निर्दलीय : गोपाल भारती
निर्दलीय : कमल किशोर
निर्दलीय : उच्चेश्वर पंडित
मुख्य मुकाबला : अजीत शर्मा और नभय कुमार चौधरी के बीच
अजीत शर्मा
पिता : स्व. शिव प्रसाद शर्मा (सिंडीकेट सदस्य, तिमांभाविवि) निवास स्थान : भीखनपुर गुमटी नंबर तीन
परिवार : दो भाई व तीन बहन
पांच भाई-बहनों में सबसे
बड़े
राजनीति में सक्रिय : टीएनबी कॉलेज छात्रसंघ के चयनित अध्यक्ष
1977 के छात्र आंदोलन में सक्रिय रहे और हजारीबाग जेल गए
1995 में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जनसंघ के गढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी बार
फिर बिहपुर से ही चुनाव लड़े और हार का अंतर सात हजार कम किया। तीसरी बार भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और भाजपा के अश्रि्वनी चौबे से हार गए। मत मिला 35 हजार।
शर्मा बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे : इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और चौबे से हार गए। उन्हें 40 हजार मत मिले
नभय कुमार चौधरी
दल : भाजपा
नभय कुमार चौधरी उर्फ फूल बाबू
जन्म तिथि : 2.2.1954
जन्म स्थान : सन्हौली पंचायत, जगदीशपुर प्रखंड
योग्यता : एमए. एलएलबी
पेशा-अधिवक्ता, 1977 से
संघ की शाखा : 1964 से
जनसंघ में 1969 से सक्रिय
छात्र आंदोलन में 1974 से सक्रिय। भागलपुर में सक्रिय भूमिका जनता पार्टी के गठन पर 1977 में सक्रियता। 1978 से 1984 तक जिला भारतीय अधिवक्ता मंच में महामंत्री का दायित्व।
1985 से1990 तक जिला कार्यसमिति, भाजपा के सदस्य
1991 से 1994 तक भाजपा अधिवक्ता मंच, प्रदेश के मंत्री
1996 से 1998 तक जिला अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष
1999 से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व
2002 से 2004 तक भाजपा अधिवक्ता मंच, प्रदेश उपाध्यक्ष
2008 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य।
16 मई 2011 से जिला भाजपा अध्यक्ष।
हलफनामा
हलफनामे में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने कहा है कि उनके पास नकदी
50 हजार है। उनकी अचल संपत्ति करीब 14 करोड़ 92 लाख की है। चल संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 17 लाख 96 हजार 674 है। दो करोड़ 61 लाख 94 हजार 159 रुपए बैंक की देनदारी है। पत्‍‌नी विभा शर्मा के पास नकदी 45 हजार है। चल संपत्ति उनके नाम 2 करोड़ 99 लाख 85 हजार 895 रुपए की है। अचल संपत्ति 8 करोड़ 04 लाख रुपए है। वे टीएनबी कॉलेज से स्नातक हैं। उन पर भागलपुर के सीजेएम कोर्ट में छह मामले चल रहे हैं। बैंकों के विभिन्न खातों में भी लाखों रुपए जमा हैं। अपने पास होंडा कार, टैंकर लॉरी दो तथा एक मोटरसाइकिल है। जबकि पत्‍‌नी के नाम स्कार्पिओ और दो टैंकर लॉरी है। तीन सौ ग्राम सोने की जेवरात है और पत्‍‌नी के पास 1 किलो 200 ग्राम सोने की जेवर है। कई कृषि भूमि हैं।
भागलपुर भाजपा प्रत्याशी नभय कुमार चौधरी एलएलबी हैं। उनके पास नकदी 40 हजार है जब कि पत्‍‌नी के पास दस हजार है। एक पुरानी मारूति कार उनके नाम है। सोना दो भर है। कुल संपति का मूल्य 14 लाख है। स्वअर्जित संपति 25 लाख की है।
राजनगर अजा विधानसभा क्षेत्र (कुल 6 प्रत्याशी)
यह सीट पूर्व मंत्री राजद विधायक रामलषण राम रमण के इस्तीफे से खाली हुई थी।
1. रामप्रीत पासवान, भाजपा
शिक्षा स्नातकोतर,एलएलबी। ग्राम सेलीबेली, जयनगर (मधुबनी) के निवासी हैं। पेशा कृषि व पेंशन। वषरें से राजनीति में हैं। पूर्व में खजौली क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। जब वे विधायक चुने गए थे उस वक्त खजौली विस क्षेत्र सुरक्षित था। अब खजौली सामान्य है। पिछले परिसीमन में नवसृजित राजनगर विस क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इसके अस्तित्व में आने पर पहली बार 2010 में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के रुप में रामप्रीत पासवान को करीब ढ़ाई हजार मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था।
2. रामावतार पासवान, राजद
> उम्र-49, शैक्षणिक योग्यता स्नातक, प्रतिष्ठा। अंधराठाढ़ी, मधुबनी के निवासी हैं। आय के साधन : कृषि, बागवानी, आइसक्त्रीम उद्योग। वषरें से जनता से जुड़े रहे हैं। रामावतार पासवान पूर्व में अंधराठाढ़ी प्रखंड के प्रमुख रह चुके हैं। ये पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे।
3. उत्तीम पासवान, भाकपा (माले) लिब्रेशन
उम्र-51 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता -साक्षर। ग्राम सिमरी, राजनगर (मधुबनी) के निवासी हैं। आय के साधन-मजदूरी। उत्तीम पासवान गत विधानसभा चुनाव में भी भाकपा माले लिब्रेशन के प्रत्याशी थे। उस चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
4.भोगेन्द्र प्रसाद पासवान, संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी
उम्र-56 वर्ष , शैक्षणिक योग्यता-स्नातक। आय के साधन-समाजसेवा (हलफनामा के मुताबिक)। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
5. रामविलास सदाय, समाजवादी पार्टी।
उम्र-54 वर्ष ,शैक्षणिक योग्यता-स्नातक। गौर अंधरा ग्राम पंचायत केमुखिया हैं।
6.लाल पासवान, अखिल भारतीय मिथिला पार्टी। उम्र-42 वर्ष , शैक्षणिकयोग्यता-मैट्रिक पेशा-मजदूरी। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
मोहिउद्दीननगर 
(कुल 11) यह सीट राणा गंगेश्वर सिंह के भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल होने के कारण खाली हुई थी।
1. राजेश कुमार सिंह, भाजपा
पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
उम्र-40 वर्ष, शिक्षा-स्नातक प्रतिष्ठापेशा व्यवसाय सामाजिक सरोकार रहा है।क्षेत्र के बाहर (सोनपुर) के हैं।
2. अजय कुमार
बुल्गाकनीन, राजद
दो बार जीत चुके हैं। (आम चुनाव 2005 व मध्याषवधि चुनाव 2005 में जदयू के राणा गंगेश्वदर सिंह को हराया था, 2010 के चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़े राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह से 14387 मतों से हार गए थे।) उम्र-51 वर्ष, शिक्षा-मैट्रिक। काफी दिनों से राजनीति में हैं। समस्तीपुर जिले के ही रहनेवाले हैं।
3. मनोज कुमार सुनील, सीपीएमपहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-41 वर्ष, शिक्षा एम.ए. व्याख्याता हैं, सामाजिक सरोकार रहा है।
4. रंधीर सिंह, बज्ज“कांचल विकास मोर्चा पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-40वर्ष, शिक्षा-स्नातक। किसान व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
5. अमरेन्द्र-यादव, समाजवादी पार्टी पूर्व में भी लड़ चुके चुनाव, जीत नहीं मिली। उम्र-41 वर्ष, शिक्षा-पीजी सह विधि स्नातक। व्याख्याता हैं, सामाजिक सरोकार रहा है।
6. नगीना सहनी, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र- 48 वर्ष, साक्षर हैं। मजदूरी करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
7. रामाश्रय ठाकुर,
निर्दलीय पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-58 वर्ष, साक्षर हैं। कृषि पर निर्भर।
8. रामविवेक, निर्दलीय
पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-47, शिक्षा-अंतरस्नातक। मजदूरी करते हैं, पत्‍‌नी आंगनबाड़ी सहायिका हैं।
9. राधाकृष्ण- साह, निर्दलीय। पूर्व में भी लड़ चुके हैं चुनाव, जीत नहीं मिली। उम्र-65 वर्ष, शिक्षा-मैट्रिक। पेशा-व्यवसाय।
10. अजय यादव, निर्दलीय।
पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-अंतरस्नातक। पेशा-कृषि
11. रामनिवास राय, निर्दलीय। पहली बार लड़ रहे चुनाव। उम्र-34 वर्ष, शिक्षा-स्नातक। पेशा-कृषि, सामाजिक सरोकार रहा है।