नवगछिया अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अनुमंडल के साहू परवत्ता स्थित उच्च विद्यालय में शनिवार 10 मई को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस विधिक जागरूकता शिविर में अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा द्वारा वैवाहिक सम्बन्धों के नियम और कानून की विशेष रूप से जानकारी दी गयी। इस दौरान यह भी बताया गया कि महिलाओं को किस किस तरह के अधिकार प्राप्त हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि वे अपने इन अधिकारों को किस तरह से प्राप्त कर सकती हैं। इन अधिकारों के उल्लंघन करने पर न्यायालय द्वारा मिलने वाली सजा की भी जानकारी दी गयी।
इस विधिक जागरूकता शिविर में एसडीजेएम के अलावा अधिवक्ता ओम प्रकाश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अयोध्या प्रसाद यादव तथा लोक अदालत कर्मी शशि कुमार के अलावा प्रामुख ग्रामीण पारस कुमार साहू सहित दर्जनों ग्रामीण एवं महिलायें व बच्चे मौजूद थे।