ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कभी कटिहार तो कभी खगड़िया का हिस्सा था नवगछिया, अब है भागलपुर का


राजेश कानोडिया, नवगछिया। 
भागलपुर संसदीय क्षेत्र के नवगछिया क्षेत्र में इस समय लोकसभा का चुनाव प्रचार पूरे परवान पर है। इस क्षेत्र का अलग ही इतिहास रहा है। भागलपुर जिला में पड़ने वाला नवगछिया कभी कटिहार संसदीय क्षेत्र तो कभी खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था और अब यह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बना हुआ है। 
वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के तहत पूरा नवगछिया पुलिस जिला का क्षेत्र खगड़िया संसदीय क्षेत्र से काट कर भागलपुर संसदीय क्षेत्र में जोड़ दिया गया। जहां उपचुनाव के दौरान सैयद शाहनवाज़ हुसैन सांसद थे। यह सीट बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने खाली की थी।
इसके बाद 2009 के आम लोकसभा चुनाव में भी सैयद शाहनवाज़ हुसैन ही सांसद चुने गये थे। जिसमें भागलपुर के गंगा पार नवगछिया पुलिस जिला यानि गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने ही प्रमुख भूमिका निभायी थी। जिसकी बदौलत शाहनवाज़ हुसैन दुबारा सांसद बने । 
इस क्षेत्र के इतिहास पर अगर नजर डाली जाय तो यहां से कई दिग्गज राजनेता ने कभी जीत का तो कभी हार का स्वाद चखा है। वर्ष 1952 में हुए प्रथम आम चुनाव में यह कटिहार संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था। इसके बाद 1977 में यह क्षेत्र खगड़िया संसदीय क्षेत्र में शामिल हो गया था ।
देखें इस क्षेत्र के सांसदों की सूची -
  • 1957: अवधेश कुमार सिंह , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1958: भोला नाथ बिस्वास , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1962: प्रिया गुप्ता , प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
  • 1967: सीताराम केसरी , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
  • 1971: शिव शंकर प्रसाद यादव , संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
  • 1977: ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव , जनता पार्टी
  • 1980: सतीश प्रसाद सिंह , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1984: चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1989: राम शरण यादव , जनता दल
  • 1991: राम शरण यादव , जनता दल
  • 1996: अनिल कुमार यादव , जनता दल
  • 1998: शकुनी चौधरी , समता पार्टी
  • 1999: रेणु कुमारी सिंह , जनता दल (यूनाइटेड)
  • 2004: रवींद्र कुमार राणा , राष्ट्रीय जनता दल