भागलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के कोसी पार कदवा उच्च विद्यालय में शनिवार को दोपोहर दो बजे लगभग बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की चुनावी सभा होना तय है। वे भागलपुर क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी अबू क़ैसर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को ही सभास्थल का पूरा जायजा लिया। जहां मौके पर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किया।
नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने नवगछिया समाचार को बताया कि इस सभा के संबंध में आयोजक को भी कुछ आवश्यक निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा संयुक्त आदेश भी जारी किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभास्थल पर चौदह जगहों पर पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।