ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कांग्रेस के सदानन्द सिंह ने किया नवगछिया में चुनावी दौरा, कहा गज़ब की एकता


बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता सदानन्द सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का चुनावी दौरा किया। इसके बाद नवगछिया में शीतल सिंह के आवास पर पत्रकारों से कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार मुस्लिम और यादवों में गज़ब की एकता दिखायी पड़ रही है। बिना हर्रे और फिटकरी के ही काम हो रहा है। साथ ही मंडल यानि गंगोता जाति भी एकजुट है। लेकिन राजद के प्रचार प्रसार में कमी है।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य शीतल प्रसाद सिंह निषाद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानन्द झा, गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष निशीथ प्रसाद सिंह, इस्माइलपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

सदानंद सिंह ने यह भी कहा कि राजद, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन इस समय मजबूत स्थिति में है। इसे कायम रखने के लिए गठबंधन के लोगों को अधिक सक्रिय रखने की आवश्यकता है। जिसका कांग्रेसजन ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। फिलहाल आपसी समन्वय का कुछ अभाव है। जिसकी वजह से मामला गड़बड़ा सकता है। यहाँ त्रिकोणात्मक संघर्ष है। 4-5 दिनों का समय यह बड़ा ही अहम है। इस दौरान काफी सक्रियता और निगरानी की जरूरत है।