ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वीडियो : भागलपुर के विकास की गति दुगुनी हो जायेगी - गडकरी

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें-
गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई कांग्रेस की सौतेली बहन हैं। यह चुनाव इन सब को दूर करने वाला चुनाव है। जिसका फैसला आपको करना है। दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी। भागलपुर के विकास की गति दुगुनी हो जायेगी।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नवगछिया में आयोजित भाजपा की एक चुनावी सभा में ये बातें कही। उन्होने यह भी कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नितीश कुमार और लालू प्रसाद देश में जाति और सांप्रदायिकता का जहर घोलना चाहते हैं।
नवगछिया बाजार समिति के मैदान में आयोजित इस भाजपा की चुनावी सभा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया। सभा के अंत में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।