एमएलसी के इस चुनाव में विजयी होने पर डॉ एनके यादव को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने शुभकामना दी है। वहीं नवगछिया से सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, भाजपा नेता बिनोद मंडल, भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा के अलावा समसेर आलम, शाहिद रजा, दयाराम चौधरी, परवेश यादव, बिपिन यादव, सर्राफ कालेज के प्राचार्य बिजय मंडल आदि सैकड़ों लोगों ने डॉ एनके यादव को बधाई दी है।
इस चुनाव के परिणाम इस प्रकार रहे -
डॉ एनके यादव (भाजपा) - 28,168
संजय चौहान (जदयु) - 14,340
विष्णुदेव प्रसाद यादव (राजद) - 10,263
विश्वजीत कुमार सिंह (कांग्रेस) - 1,210
राणा गौरी शंकर सिंह ( निर्दलीय)- 932
मनोज कुमार जायसवाल - 597
रामसंजीव कुमार - 367
नरेश कुमार - 131
