नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया से 25 मार्च को अपहृत स्वर्ण व्यवसायी जितेंद्र कुमार को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया दियारा से 26 मार्च बुद्धवार की शाम पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।
यह जानकारी नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने देते हुए बताया कि इस अपहरण कांड को लेकर कल ही गोपालपुर और इस्माइलपुर पुलिस की संयुक्त टीम बना दी गयी थी। जिसके द्वारा लगातार छापेमारी जारी थी। इसी संयुक्त टीम द्वारा आज फुलकिया दियारा से स्वर्ण व्यवसायी जितेंद्र कुमार को बरामद करने में सफलता पायी है। मौके पर दो अपहर्ता को एक हथियार और पाँच गोली के साथ गिरफ्तार करने में भी पुलिस दल को सफलता मिली है।
