ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का कुख्यात अपराधी सर्जन यादव गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना के थानाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में पारा मलेट्री फोर्स के सहयोग से मंगलवार को लोकमान्यपुर-भवनपुरा दियारा के एक वासा पर सर्जन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। खरीक कोसी दियारा का यह कुख्यात अपराधी हत्या गैंगवार, लूट, अपहरण जैसे कई वारदातों को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहा था। 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि सर्जन यादव खरीक थाने में लूटकांड समेत कई अन्य सात कांडों में फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि इन दिनों सर्जन पुराने तेवर में आने के लिये नये आका की तलाश में था । इन दिनों किसानों की जबरन जमीन हड़पने की सूचना पुलिस को बराबर मिलती रहती थी, लेकिन सर्जन के डर से किसान मुंह नहीं खोलते थे।