ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शाहनवाज़ हुसैन ने लिया नवगछिया के प्रमुख व्यवसायियों से आशीर्वाद, बिहपुर में की सभा


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह इस क्षेत्र के प्रत्याशी सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों के प्रतिष्ठान पर जा जाकर उनसे जीत के लिए आशीर्वाद लिया ।
इस दौरान उन्होने नवगछिया में खुलने वाले पार्टी के चुनावी कार्यालय का भी जायजा लिया । इस मौके पर उनके साथ हरिवंश मणि, शाहिद राजा, चंद्र किशोर शर्मा, अभिनंदन यादव, सुरेश भगत, त्रिवेणी यादव, राजीव यादव, सुबोध सिंह कुशवाहा, मुकेश राणा और प्रवीण भगत भी साथ थे ।
इसके बाद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहपुर के सर्वोदय हाई स्कूल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तो बंजर भूमि में कमल खिलाया है, यह तो भाजपा की पुरानी धरती है । जहां के कार्यकर्ता जनसंघ के समय से जुड़े हैं ।  यह तो हमारी भूमि है, यहाँ से कमल ही खिलेगा ।