ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ध्यान दें - नवगछिया में आज हो सकती है ये हलचल

नवगछिया स्टेशन पर आज आने वाली 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन तथा 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस अपने नियत समय से लगभग 4-4 घंटा लेट से आने वाली है।
नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में जोधपुर से पहुंचे गृहस्थ संत भीकमचंद जी प्रजापति का सुबह और शाम होगा प्रवचन । जिसमें भारी संख्या में शहर के प्रबुद्ध पुरुषो एवं महिलाओं के भाग लेने की है संभावना।
नवगछिया मे अवस्थित सावित्री पब्लिक स्कूल द्वारा जारी होगा वर्ग आठ तक का परीक्षा परिणाम। उम्मीद है कि इस मौके पर अधिकांश बच्चों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे।
नवगछिया स्थित राणी सती मंदिर में होगा दादी का वसंतोत्सव। मनाया जाएगा सिंधारा , होगा भजन कीर्तन। शामिल होगी दर्जनों राजस्थानी महिलायें।
पूर्णिया में कोसी स्नातक क्षेत्र के लिए किये गये मतदान की गिनती भी आज ही होगी । जिसके परिणाम आते ही अधिकांश स्नातक मतदाताओं एवं लोगों में खुशी का व्यापक माहौल बनेगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस जिला के कई जगहों पर हो सकती है वाहनों की चेकिंग और जांच पड़ताल।