ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के बिहपुर में पकड़ी गयी नकली सीमेंट फ़ैक्टरी, हजारों बोरा सीमेंट बरामद, मौके पर तीन मजदूर हिरासत में

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को
पुलिस द्वारा एक नकली सीमेंट फ़ैक्टरी पकड़ी गयी. जहां कई कंपनियों के हजारों बोरा सीमेंट भरे हुए बरामद किया गया है।  साथ ही लाफार्ज, कोणार्क, अम्बुजा, अल्ट्रास्ट्रोक और कंक्रीटों नामक पांच कंपनियों के खाली बोरे से भरी एक गोदाम भी सील की गयी है।  वहीँ मौके पर तीन मजदूर भी हिरासत में  लिये गये हैं। इसके अलावा यहाँ सीमेंट तैयार करने और बोरी में भरने के उपकरण भी बरामद किये गये हैं।   पुलिस ने यहाँ कुल तीन गोदाम को सील किया है।
जानकारी के अनुसार  यह कारोबार प्राथमिक कृषि शाख सहयोग समिति लिमिटेड बिहपुर के गोदाम में किया जा रहा था।  जिसे बिपुल चौधरी द्वारा किराये पर लिया गया था।
वहीँ जानकारों के अनुसार बिपुल चौधरी सीमेंट का पुराना कारोबारी है।  जिसके पास लाफार्ज कंपनी की डीलरशिप भी थी।  लेकिन कंपनी द्वारा कुछ समय पहले ही डीलरशिप हटा ली गयी थी।