ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मौसम की मार : नवगछिया का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, बढ़ी ठंड और कंपकपी


मौसम की बेरूखी से आज नवगछिया का जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है और लोग छाता निकालने के बाध्य हो गए. पिछले तीन-चार दिनों से जहाँ लोग ठंढ के बाद धूप का मजा लेने लगे थे वहीँ आज अचानक बदले मौसम के मिजाज ने परेशानी बढ़ा दी.
      सुबह में जहाँ मामूली सी बूंदाबांदी देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे थे कि शायद कुछ घंटे में मौसम ठीक हो जाए, पर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ा बारिश की रफ़्तार तेज होने लगी. सर्द हवा और बारिश से पारा लुढक गया। 
      बारिस की वजह से शहर में होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बाधा पहुंची है. कार्यालयों और बाजार में भीड़ कम है और लगातार हो रही बारिश में अधिकाँश लोग दुबक गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवा और हलकी बारिश अगले चौबीस घंटों तक रह सकती है.