ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर लग रही आवेदकों की भीड़, तत्काल सेवा प्रारम्भ


नवगछिया प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अंचल के आरटीपीएस काउंटर पर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर आवेदकों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। जो न्किसी भी दिन कम होने का नाम ही नहीं ले रही। अंचल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि यहा भीड़ सबसे ज्यादा होने का कारण यह है कि यहाँ नवगछिया अंचल के साथ साथ नगर पंचायत क्षेत्र के भी सभी तरह के प्रमाण पत्र तथा अन्य कार्य संपादित करने पड़ते हैं। अतः यहाँ भीड़ होना स्वाभाविक है।
इसके अलावा अंचल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि यहा भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार तत्काल सेवा प्रारम्भ कर दी गयी है। जिसका भी लाभ आवेदकों को अवश्य मिलेगा। जिसके तहत तत्काल मिलने वाले प्रमाण पत्र का स्थायी प्रमाण पत्र मामले के सत्यापन के पश्चात ही निर्गत किया जा सकेगा।