ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गणतंत्र दिवस पर नवगछिया में होगा फ़ैन्सी फुटबॉल मैच


इस साल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन और नागरिक के बीच इंटर स्तरीय विद्यालय में फ़ैन्सी फुटबॉल मैच का आयोजन होगा । जिसके संयोजक जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह और सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू तथा पत्रकार संजीव चौरसिया को बनाया गया। इसके लिए बनी कमिटी में पत्रकार राजेश कानोडिया, रौशन कुमार, प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी, राजीव प्रसाद, खिलाड़ी प्रबोध मंडल तथा सीपी सिंह इत्यादि को भी शामिल किया गया।
यह निर्णय 16 जनवरी को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने की। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय, कार्यपालक दंडाधिकारी सुंदरवास कुमारी, कोषागार पदाधिकारी, प्रशिक्षु ग्राम विकास पदाधिकारी, पुलिस लाइन के परिचारी प्रवर अशोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा, अनुसूचित जाति थानाध्यक्ष बालचंद राम, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के अलावा जदयु के नेता चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, पारसनाथ साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।