ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मौसम : ठंड से अभी राहत नहीं, बचने की सलाह


नवगछिया और भागलपुर शहर के आकाश पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। भगवान दीनानाथ के दीदार के लिए लोग तरसते रहे। इस दौरान साढ़े छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली दक्षिण-पश्चिम हवाओं ने लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर दिया। इस दौरान स्कूलों तथा कालेजों में छात्र-छात्रओं की उपस्थिति सामान्य से कम रही। सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी बुरा असर पड़ा। 
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में भगवान दीनानाथ के दीदार हो सकते हैं। इस दौरान पाँच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवा चल सकती है। मगर अभी ठंड से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। शाम के बाद हवा का रुख बादल सकता है। 
फुटपाथ पर सोने वालों के लिए ठंडी रात घातक साबित हो रही हैं। वैसे डाक्टरों द्वारा बच्चों और बूढ़ों को भी ठंड से बचने और बचाने की सलाह दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से नवगछिया अंचल में अलाव की नियमित व बेहतर व्यवस्था नहीं की जा सकी है।