मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा द्वारा बुद्धवार को स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उदघाटन स्थानीय विधायक सह विधान सभा के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहां विशिष्ट अतिथि मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, सम्मानित अतिथि पवन कुमार सर्राफ व दिलीप कुमार मुनका तथा स्वागताध्यक्ष सुभाष चंद्र चौधरी व अभय प्रकाश मुनका मौजूद थे।
विगत 13 जनवरी से प्रारम्भ इस शिविर में भागलपुर, कटिहार, मुजफ्फरपुर तथा पूर्णिया के लगभग 100 रोगियों की जांच की गयी। जिसमें से 48 रोगियों को 60 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। मौके पर विधायक गोपाल मंडल ने इस कार्य की काफी सराहना की। विधायक द्वारा मौके पर मांगी गयी एक डीजल एम्बुलेंस भी देने की घोषणा की गयी।