नवगछिया अनुमंडल में हर आवश्यक जगहों पर अलाव जले इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी अंचल को सात- सात हजार उपलब्ध कराये हैं। जिससे किसी भी गरीब या राहगीर की मौत ठंड होने से बच सके। जिसे जिला प्रशासन से मिली राशि को सभी अंचल अधिकारी काफी कम मान रहे हैं।
नवगछिया में प्रशासन द्वारा सबसे कम अलाव नवगछिया अंचल में ही जलाया जा रहा है। अंचल अधिकारी मिथिलेश कुमार के अनुसार वर्तमान में सिर्फ पुराना बस स्टैंड में ही अलाव जलाया जा रहा है। जल्द ही अन्य जगहों पर जलाया जाएगा।
वहीं गोपालपुर सह इस्माइलपुर के अंचल अधिकारी डीके झा के अनुसार गोपालपुर अंचल में मकन्दपुर चौक, गोसाईंगांव, जगदंबा स्कूल के पास, गोपालपुर थाना, तिनटंगा मोड, बजरङ्ग्बली स्थान और रतनगंज तथा तिरासी चौक पर अलाव की व्यवस्था की गयी है।
जबकि इस्माइलपुर में जहान्वी चौक, परवत्ता महावीर स्थान, लक्ष्मीपुर रोड, चंडी स्थान तथा छट्ठू सिंह टोला में अलाव जलाने का दावा किया गया है।
इसके अलावा नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की जानकारी नहीं मिल सकी है। जहां तहां आम लोग कागज और गत्ते जला कर ठंड से बचाव करते देखे जा रहे हैं।
