देश के सबसे बड़े नेटवर्क रेलवे में सैकड़ों ट्रेने रोजाना चल रही है। जिसमें कई ट्रेने विलंब से चलती है, सुधार होता है। लेकिन महानन्दा एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है जिसकी स्थिति में काफी समय से सुधार नहीं हो रहा है। कभी कभार कुछ एक दिन सुधार हो गया तो पुनः वही लंबी लंबी एलईटी लतीफी चालू हो जाती है। वह भी खास कर दिल्ली की तरफ जाने वाली।
15483 अप ट्रेन का जहां नवगछिया स्टेशन पर शाम 4 बजकर 37 मिनट पर आने का समय निर्धारित है। जो इन दिनों बराबर 12 घंटों से भी ज्यादा लेट चल रही है। 2 दिसम्बर को शाम में आने वाली ट्रेन 14 घंटे लेट से आने की संभावना है। जो 3 दिसम्बर की सुबह लगभग 7 बजे आने को संभावित है।
ऐसी परिस्थिति में आरक्षित यात्री का प्लेटफार्म पर रात बिताना कितना कष्टकारी है। वह भी जाड़े की रात। परिवार और छोटे छोटे बच्चे की हालत परेशान कर देती है।
यह स्थिति तो महानन्दा एक्सप्रेस की है। इसके अलावाभी कई और ट्रेन भी लेट चल रही है। जैसे 2 दिसम्बर की सुबह लगभग 8 बजे आने वाली 05652 डाउन वाराणसी गौहाटी स्पेशल ट्रेन 16 घंटा लेट होने के कारण 2 और 3 दिसम्बर की मध्य रात्री लगभग साढ़े बारह बजे आने को संभावित है।
इसले अलावा 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 घंटा विलम्ब होने के कारण रात्रि 9:52 की जगह 3 दिसम्बर की सुबह लगभग 3 बजे आने को संभावित है।