ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में जैविक खाद के नाम पर मिट्टी देने के खिलाफ किसानों ने किया हंगामा


भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के किसानों को अनुदान पर वर्मी कमपोस्ट खाद की बजाय मिट्टी बांटने से आक्रोशित किसान ने प्रखंड कृषि कार्यलय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार वर्मी कमपोस्ट खाद की एक ट्रेक्टर खान कृषि केंद्र भागलपुर द्वारा नवगछिया प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय के समीप भेजा गया था। जहां से नवगछिया के जेके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ज्योतिष कुमार खाद किसान को वितरित कर रहे थे। किसानों ने वर्मी कमपोस्ट खाद देखा तो वह भुरभुरी काली मिट्टी थी। इसके विरोध मे किसान हंगामा करने लगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने भी बताया कि खाद की जगह मिट्टी है और उन्होंने तत्काल खाद के वितरण पर रोक लगाया।
किसान को श्रीविधि से खेती करने के लिए 584 किसान को अनुदान दिया गया है। इसमे किसान को इस विधि से गैंहू की खेती करने के लिए किसान को 1478 रुपये का किट दिया जाता है। जिसमें दस किलो गेहूं का बीज, दो बोरा वर्मी कमपोस्ट खाद, एक किलो पीएसबी, एक किलो ऐजोवेयर दिया जाता है।