देश का रेल विभाग अपने रेल यात्रियों के साथ काफी अनदेखी कर रहा है। खास कर सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ। जिसकी पिछले कई दिनों की तरह आज भी हो रही है दुर्गति । लगता है कि इस ट्रेन पर इस विभाग का कोई ध्यान है ही नहीं। इसकी वजह से यात्रियों के साथ साथ रेल विभाग को भी अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों से यह सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस ट्रेन लगातार लेट दर लेट ही चलायी जा रही है। जिससे इस ट्रेन के यात्रियों का सारा समय प्रबंधन चकनाचूर हो रहा है। इस ट्रेन के लगातार 15 से 20 घंटे लेट चलना नियति बन गयी है। जो अब 24 घंटे को भी पार कर 29 घंटे लेट चल रही है।
जानकारी के अनुसार नवगछिया में 2 दिसम्बर की सुबह 8 बजे आने वाली 15484 डाउन सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस ट्रेन 29 घंटे लेट होने के कारण इसके यात्री आज 3 दिसम्बर की दोपहर लगभग 1 बजे के बाद ही नवगछिया पहुँच पाएंगे। जिससे इस ट्रेन के यात्रियों की दुर्दशा का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
जबकि 24 घंटे से ज्यादा विलम्ब होने पर ट्रेन को रद कर दिया जाता है। अथवा उसकी जगह नयी रेक तैयार कर ट्रेन को समय पर चला कर लगातार हो रहे विलंबन को समाप्त किया जा सकता है।
वहीं 2 दिसम्बर की शाम 4 बजकर 37 मिनट पर पहुँचने वाली 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 16 घंटा विलम्ब होने के कारण 3 दिसम्बर को सुबह लगभग 8 बजे के बाद आने की संभावना है।