ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पटना सीरियल ब्लास्ट: रांची के धुर्वा से विस्फोटक बरामद


पटना में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सात श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के सिलसिले में रांची पुलिस ने धुर्वा की सीटीओ बस्ती से इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी इम्तियाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की.
पुलिस ने यहां से आइईडी में प्रयोग के लिए बारूद भरा प्रेशर कुकर तथा अन्य सामग्री बरामद की.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटना में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद वहां गिरफ्तार, रांची के एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस की सूचना के आधार पर रांची के धुर्वा इलाके में मुस्लिम बहुल सीटीओ कालोनी से पुलिस ने आईएम के आतंकी इम्तियाज के कथित ठिकाने पर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
शुरू में हिरासत में लिये गये लोगों के ठिकाने से पुलिस ने आइईडी बनाने के लिए प्रेशर कुकर में रखा बारूद और अन्य सामग्री बरामद की.