ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुजफ्फरनगर दंगों का बदला था पटना का सीरियल ब्लास्ट!


पटना सीरियल ब्लास्ट में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पटना सीरियल धमाके में गिरफ्तार इम्तियाज ने कई खुलासे किए हैं। पटना के एसएसपी मुताबिक इस आरोपी ने अपना हाथ कबूल लिया है। उनके मुताबिक पुलिस इस मामले में चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए इम्तियाज ने कई खुलासे किए हैं। इम्तियाज के मुताबिक मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने के लिए पटना में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया गया। इम्तियाज ने ये भी बताया है कि गांधी मैदान में अभी भी तीन बम लगे हुए हैं। पुलिस बम स्कवॉड की मदद से इन बमों की तलाश में जुटी हुई है।
इस बीच खबर ये भी आ रही है कि पटना स्टेशन के शौचालय में धमाके से जिस संदिग्ध शख्स की मौत हुई है उसका नाम तारिक था। तारिक रांची का रहने वाला था और तहसीन ने ही उसे पटना भेजा था।
धरा रह गया तहसीन का मंसूबा
पुलिस का कहना है कि धमाकों के मास्टरमाइंड तहसीन ने अपने चार साथियों को धमाका करवाने के लिए मोटिवेट किया। उसकी योजना बेहद पुख्ता थी। लेकिन उसके नौसीखिए साथियों ने बम प्लांट करने और टाइमर फिट करने में चूक कर दी। इसकी वजह से उनके नापाक मंसूबे बड़ी कामयाबी में तब्दील नहीं हो सके।
तहसीन का मकसद रैली में धमाका कर भगदड़ पैदा करना था। उसका मंसूबा था कि धमाके में तो लोग मरेंगे ही, भगदड़ से भी कई लोगों की मौत होगी। लेकिन टाइमर की गलती के चलते उसके मंसूबे धरे रह गए। बम रैली से पहले दूसरी जगहों पर फट गए जिससे उसका प्लान गड़बड़ा गया।