ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धूमधाम से मनेगा विवि का स्थापना दिवस समारोह

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय 12 जुलाई को 53 साल का हो जायेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है. स्थापना दिवस पर
निर्धारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सोमवार को सीनेट हॉल में रिहर्सल किया गया.
इसमें पीजी संगीत विभाग, टीएनबी कॉलेज, एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज व मदन अहिल्या महिला कालेज नवगछिया के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुति दी. रिहर्सल कुलगीत व स्वागत गान से शुरू हुआ. इसके बाद सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, लोक गायन, गजल गायन, तबला वादन, बांसुरी वादन, शास्त्रीय नृत्य, भाव नृत्य, रिकॉर्डिग नृत्य पेश किया गया.
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विश्वविद्यालय कर्मी अमरेंद्र कुमार झा ने कहा कि रिकॉर्डिग नृत्य में वैसे गानों को बजाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा रखा है, जो शैक्षणिक माहौल के काबिल नहीं हो. इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ गुरुदेव पोद्दार व सभी कॉलेजों के संगीत विभाग के शिक्षक मौजूद थे.