बोधगया मंदिर में सीरियल बम बलास्ट के विरोध में सोमवार को भाजयुमो की नवगछिया इकाई के जिलाध्यक्ष निलाम्बर झा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला दहन नवगछिया बाजार के
वैशाली चौक पर किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निलाम्बर झा ने कहा कि गृह मंत्रलय ने मंदिर में आंतकी हमले की पूर्व में ही सूचना दी थी। मुख्यमंत्री ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं रहने के कारण ही आंतकी हमला करने मे सफल रहे। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, विनोद मंडल, नन्हे सिंह, अमित यादव, बाबुल कुमार, राजकुमार मंडल, विभाष भारती और प्रेम शंकर मौजूद थे।