नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत एनएच पर खरीक थाना क्षेत्र में अम्भो चौक के समीप मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है | इस मामले में जहां खरीक पुलिस को सड़क दुर्घटना से मौत
की आशंका है | वहीं लोगों ने हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है | खरीक पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्ट मार्टम कराया | जिसका सही खुलासा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा |
बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएँ आम होने लगी है | लगता है कि पूरा नवगछिया क्षेत्र ही सड़क दुर्घटना का पर्याय बन गया है | जहां सड़क दुर्घटना होना कोई मायने ही नहीं रखता है | जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को कुछ खास कदम उठाने की महती आवश्यकता है |