ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राशन उपभोक्ताओं ने जांच अधिकारी का किया घेराव, मांगा राशन

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय में सैकड़ों राशन उपभोक्ताओं ने रविवार को आये जांच अधिकारी आपूर्ति निरीक्षक नवगछिया विनय कुमार केशरी का किया घेराव कर बंधक बना लिया ।
जहां से मुखिया पति नरेश सिंह तथा अन्य कई प्रमुख लोगों ने उपभोक्ताओं को समझा कर जांच अधिकारी को मुक्त भी कराया । वहां ग्रामीणों द्वारा राशन मिलाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की जा रही थी ।
राशन उपभोक्ताओं ने बताया कि पीला कूपन धारियों को साल भर में अब तक सिर्फ दो बार सिर्फ चावल ही मिला है, गेंहूँ नहीं मिला है । वहीँ लाल कूपन धारियों के अनुसार खाद्यान्न साल भर से मिला ही नहीं है । यही स्थिति हरा कूपन धारियों ने भी कहा । जहां राशन उपभोक्ताओं का गुस्सा साफ़ दिखाई दे रहा था । जबकि पुरे पंचायत में गणेश राय, निरंजन राम, दिनेश राम, नन्द लाल राम और जय प्रकाश राम नामक पांच डीलर हैं । लगभग सभी के उपभोक्ताओं की यही स्थिति है ।
जानकारी के अनुसार राशन उपभोक्ताओं से घिर जाने के बाद जांच अधिकारी विनय कुमार केशरी ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी थी । जहां से किसी तरह से निकलने में कामयाब रहे |