ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एक थाना ऐसा भी जहां गोलोबारी की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती

बिहार में सुशासन ही सुशासन है | जिसका नमूना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत देखा जा सकता है | जहां कई थाने  ऐसे हैं कि कई गंभीर से गंभीर मामलों में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती है | जिसे वहाँ की पुलिस काफी
हल्के में लेती है | जिसका नतीजा बाद में गंभीर साबित होता है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक जलकर के पास मछली मारने के विवाद को लेकर गोली चली थी। इस आशय की सूचना थाने में सैदपुर ग्राम पंचायत के बुद्धूचक निवासी महिचन्द्र सिंह ने दी। इसके बावजूद प्राथमिकी रविवार की शाम पांच बजे तक थाने में नहीं दर्ज की गई। थानाध्यक्ष गोपालपुर राजेश सिंह ने बताया कि इस घटना की विवेचना की जा रही है। गौरतलब है इससे पहले कामदेव की मां द्वारा दी गई गोलीबारी की सूचना की भी विवेचना करते हुए आज तक गोपालपुर थाने में प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।
इस प्रकरण में दोनों तरफ से गोली चलने की बात कहीं गई थी। जिसमें दूसरे पक्ष की तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं उमेश सिंह द्वारा थाने में दी गई सूचना में हत्या की आशंका जताई गई थी । इसके बाद दोनों गुटों में पंचायत करा दी गई किन्तु प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई । इस सूचना व पंचायत के बाद होली से पूर्व उमेश सिंह के बेटे रुदल सिंह की हत्या कर दी गई।