ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आदमी ही नहीं पशु पक्षी के लिए भी पानी की व्यवस्था हो- मारवाड़ी युवा मंच

भीषण गर्मी के समय में जल ही जीवन साबित होता है | जिसे पाकर हर प्राणी की आत्मा तृप्त होती है | इस मौसम में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बिहार के कई शहरों में प्याऊ सेवा के तहत शीतल पेय जल की
व्यवस्था आदमी के लिए तो कई वर्षों से की जाती रही है | लेकिन हम सभी युवाओं को अपने अपने घरों के बाहर तथा ऊपर भी पानी की व्यवस्था पशु और पक्षियों के लिए भी करनी चाहिए | जिससे उनकी आत्मा भी तृप्त हो | 

ये बातें मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने अपने पैतृक शहर नवगछिया में रविवार को  प्याऊ सेवा के तहत आधा  दर्जन जगहों पर शीतल पेय जल की व्यवस्था के उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कही | जिसका उदघाटन नवगछिया शाखा के संरक्षक द्वय अभय प्रकाश मुनका तथा नरेश केडिया ने फीता काट कर किया |
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के शाखा संरक्षक ने कहा कि यह सेवा काफी रोचक है | वहीं अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि यह जल सेवा तीन महीने तक निरंतर जारी रहेगी | प्रांतीय पदाधिकारी रवि सर्राफ तथा गोविंद केडिया के अलावा सुनील वर्मा, सुमीट वर्मा, वरुण केजरीवाल, राज चौधरी, अभिषेक रुंगटा, संदीप सर्राफ, पंकज टिबड़ेवाल, मनोज चिरानिया तथा श्याम भक्त मण्डल के अनिल केजरीवाल व शंभू रुंगटा की भी मौजूदगी देखी गयी |