नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सधूआ चापर स्थित मध्य विद्यालय में आगामी 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होने वाले गायत्री महायज्ञ को लेकर 10 अप्रैल को भूमि पूजन सम्पन्न हो गया |
यह जानकारी गायत्री परिवार के भागलपुर जिला के वरिष्ठ सदस्य आरपी राकेश ने देते हुए बताया कि भूमि पूजन का कर्मकांड डा0 महेश्वर प्रसाद सिंह की टोली द्वारा कराया गया | मौके पर रंगरा प्रखण्ड प्रमुख मंजु देवी द्वारा धर्म ध्वज फहराया गया | जहां अरविंद पंडित, पूर्व सरपंच यादव जी, संत लाल शर्मा, प्रदीप सिंह, एसके गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों और महिलाओं ने बढचढ़ कर भाग लिया | श्री राकेश ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल की सुबह 7 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी |